मुज़फ़्फ़रनगर: ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से उपचार के लिए क्लिनिक गई युवती ने चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिकित्सक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर भोपा क्षेत्र में भाजपा नेता भी है।
घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब युवती अपने छोटे भाई के साथ भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी क्लिनिक पर इलाज के लिए पहुँची थी। पीड़िता का आरोप है कि चिकित्सक डॉक्टर वीरपाल सहरावत ने उसे अकेले अपने केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो वह बाहर निकलकर अपने परिजनों को बुला लाई।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मामला गर्मा गया। चिकित्सक व युवती के परिजनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर वीरपाल सहरावत के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।











Discussion about this post