मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा मार्ग पर शुक्रवार को एक दुखद घटना के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बस कोटद्वार से लौट रही थी। रास्ते में बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद बस में मौजूद यात्रियों और चालक-परिचालक ने तत्काल बस रोककर उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
इसके बाद बुजुर्ग को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने कोटद्वार से बस यात्रा शुरू की थी। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।











Discussion about this post