खतौली। शुगर मिल के यूनिट हेड डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चीनी मिल ने 15 अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने का 30.58 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों के माध्यम से भेज दिया है।
उन्होंने किसानों से कहा कि अपना समस्त गन्ना मिल में ही आपूर्ति करें। गन्ना आपूर्ति को सुविधाजनक बनाने के लिए बेसिक कोटा ठीक होना बहुत आवश्यक है। इसलिए मिल में अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति करके बेसिक कोटा बढ़ा सकते हैं। किसानों से चोटी बेधक कीट की रोकथाम के लिए यांत्रिक एवं जैविक नियंत्रण विधियों को अपनाने का आह्वान किया।











Discussion about this post