मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और जेबकतरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान इम्तियाज के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी तालीम को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध इकोस्पोर्ट को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इम्तियाज घायल हो गया और तालीम पकड़ा गया।
सीओ रूपाली राय चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इनके खिलाफ झपटमारी और लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31,700 रुपये नकद, चोरी की कार, मोबाइल फोन, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।










Discussion about this post