मुज़फ़्फ़रनगर : सोरम गांव स्थित मुख्यालय सर्वखाप के चौधरियों, थांबेदारों की पंचायत हुई। इसमें फैसला हुआ कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाएंगे, जिससे प्राप्त रक्त जरूरत पड़ने पर सेना के काम आ सके।
सर्वखाप के मुख्यालय सोरम में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे हालातों को लेकर शनिवार को एक आपातकाल पंचायत हुई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकर खापों को देश और सेना के हित में जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाया जाएगा।
सभी खापों के चौधरियों, तपे, थांबों ने कहा कि इस संघर्ष में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और देश की सेना के साथ खाप हैं। इन परिस्थितियों में खापें पूर्णरूप से आश्वस्त करती हैं कि लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर देंगे। जो भी जिम्मेदारी सरकार देगी, उसे निभाएंगे।











Discussion about this post