मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने देशभर के सभी जाट संगठनों से एकजुट होकर संयुक्त जाट मोर्चा गठित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि समाज के हक, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए अब बिखरे हुए संगठनों की बजाय एक साझा मंच की आवश्यकता है।
चौधरी सरोहा ने पत्र के माध्यम से यह प्रस्ताव सभी प्रमुख जाट संगठनों को भेजा है और उनसे इस पर प्रतिक्रिया देने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि छोटे-छोटे संगठनों में बंट जाने से समाज कमजोर हुआ है और आम लोग भ्रमित हैं कि किस संगठन के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि संयुक्त जाट मोर्चा समाज हित में बनता है, तो वह स्वयं सबसे पहले कोई भी व्यक्तिगत या संगठनात्मक त्याग करने को तैयार हैं।
चौधरी सरोहा ने समाज के सभी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं से इस पहल में सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया है, ताकि समाज को एकजुट किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत सामाजिक आधार तैयार हो।











Discussion about this post