मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर स्थित बेसमेंट दुकानदारों के पास पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने दुकानदारों से मुलाकात कर जलभराव की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाने और उनके नुकसान की भरपाई के लिए शासन-प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया। बीते तीन दिनों की लगातार बारिश के कारण भगत सिंह रोड की बेसमेंट दुकानों में 7-8 फीट तक पानी भर गया था, जिससे दुकानदारों का सामान भीगकर खराब हो गया और पानी में तैरता नजर आया।
गौरव स्वरूप ने बताया कि तहसील मार्केट में बारिश के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “नगरपालिका की ओर से यथासंभव मदद की जाएगी। व्यापारियों ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिन पर अमल किया जाएगा। मेरे साथ नगरपालिका की निर्माण और सफाई टीमें मौजूद हैं। मैंने निरीक्षण किया है और कावड़ यात्रा के बाद पतली सीवर लाइन को बदलकर बड़ी सीवर लाइन डाली जाएगी, ताकि पानी का प्रवाह तेज हो और जलभराव की समस्या न हो।”
गौरव स्वरूप ने आगे कहा कि व्यापारियों के नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए वे शासन-प्रशासन के समक्ष मामला उठाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुकानदारों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।











Discussion about this post