मुजफ्फरनगर। अयोध्या में आयोजित 69वीं माध्यमिक विद्यालय शैक्षिक राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या में दिनांक 3 एवं 4 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुई।
सहारनपुर मंडल की टीम की ओर से शामिल एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक पेयर) में अंशिका भारती और लक्ष्मी ने शानदार योगासन प्रस्तुति देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन अब राष्ट्रीय स्तर (नेशनल प्रतियोगिता) के लिए हुआ है, जो जनपद के लिए गर्व की बात है।
अंडर 17 बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक पेयर) में कलश अग्रवाल और तनिष्का ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
अंडर 19 बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक पेयर) में सलोनी और अक्षरा ने भी उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका , शारीरिक शिक्षिका श्रीमती रचना रावत, एन.एफ.सी. प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, डॉ. राहुल कुशवाहा, अमित कुमार, अक्षय कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, विपिन त्यागी, सुश्री सुनीता रानी, सुश्री पूजा सहित समस्त विद्यालय परिवार और छात्राओं के अभिभावकों को दिया गया।
विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुजफ्फरनगर जनपद के लिए गौरव की बात है।










Discussion about this post