मुजफ्फरनगर। जवाबदेही और कार्यकुशलता को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बीती रात कई चौकी प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। इस कार्रवाई के तहत दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को तितावी थाने का नया एसएसआई नियुक्त किया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को फुगाना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि उनके कार्य प्रदर्शन को लेकर शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं।
इसके अलावा रोहाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नई मंडी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर असगर अली को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्य में शिथिलता, जनशिकायतें, और थानों में बढ़ते विवादों के मद्देनज़र किया गया है। की यह कार्रवाई विभाग में सुधार और अनुशासन सख्ती की दिशा में एक कड़ा कदम मानी जा रही है।










Discussion about this post