मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जयवीर सैनी का सोमवार सुबह दुखद निधन हो गया। रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से स्थानीय पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विधायक पंकज मलिक ने परिजनों को दी सांत्वना-
पत्रकार जयवीर सैनी के निधन की सूचना मिलते ही चरथावल विधायक पंकज मलिक हैबतपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
“संतुलित और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए रहेंगे याद”-
विधायक पंकज मलिक ने जयवीर सैनी के निधन को पत्रकारिता जगत और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सैनी को उनकी संतुलित, ईमानदार और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
मलिक ने कहा, “उनका जाना हम सबके लिए सदमे जैसा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में यह दुख सहने की शक्ति दें।”
दिवंगत पत्रकार जयवीर सैनी की रस्म तेहरी 7 दिसंबर को उनके पैतृक गांव हैबतपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।










Discussion about this post