मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के किदवई नगर में आधा दर्जन दबंगों ने मोहम्मद नामक युवक पर सरियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, घटना किदवई नगर में उस समय हुई जब मोहम्मद अपनी बाइक पर जा रहा था। तभी आधा दर्जन दबंगों ने उसे रोक लिया और उस पर सरियों से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने मोहम्मद के सिर पर सरिया मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मोहम्मद के मामा ने बताया कि हमलावर धनाढ्य लोग हैं और हाल ही में विदेश से पैसे कमाकर लौटे हैं। उन्होंने कहा, “ये दबंग अपनी धन-दौलत के बल पर क्षेत्र में आतंक मचाए हुए हैं। जो मन आता है, उसे पीट देते हैं।” परिजनों ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।











Discussion about this post