मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम की मुजफ्फरनगर इकाई ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। रविवार को फोरम के सदस्यों ने शुक्रताल मोरना स्थित अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ सेवा समिति परिसर में रहने वाले बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया और उन्हें एक महीने का आवश्यक राशन सामग्री भेंट की।
फोरम के सदस्यों ने बच्चों को चीनी, दालें, चावल और आटा सहित दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री वितरित की।
इस प्रेरणादायी सेवा कार्य में इकाई अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, सचिव वाई के जैन, वरिष्ठ सदस्य सुबोध कुमार जैन और राकेश कुमार जैन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। फोरम के सदस्यों ने बच्चों के बीच समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया और संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की।
इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में फोरम के कई सदस्यों ने आर्थिक योगदान दिया, जिनमें सुबोध कुमार जैन, राजीव जैन, प्रवीण कुमार जैन, वाई के जैन, राकेश जैन, कुलदीप जैन, सौरभ जैन, आदिश कुमार जैन और एस के जैन का विशेष सहयोग रहा। फोरम ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
जैन बैंकर्स फोरम का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के अन्य वर्गों के लिए जरूरतमंदों की सेवा करने हेतु एक प्रेरणादायी मिसाल है।










Discussion about this post