मुजफ्फरनगर। मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा पर मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। मीरापुर विधायक मिथलेश पाल और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर टोल मैनेजर आकाश चौधरी को धरने पर बैठा लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों से अवैध टोल वसूली कर रहे हैं और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले भाकियू संघर्ष मोर्चा ने छह किलोमीटर के दायरे में टोल फ्री कराया था, लेकिन टोल वसूली बंद नहीं हुई। साथ ही स्थानीय युवाओं को नौकरी से हटाने का भी आरोप लगा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 16 टोल बूथों के बैरियर हटा कर टोल फ्री कर दिया।
विधायक ने 20 किलोमीटर के दायरे में टोल फ्री करने और स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग की। मौके पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता भी पहुंचीं और टोल अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन समाधान नहीं होने पर मामला जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है। जिलाधिकारी जल्द दोनों पक्षों की सुनवाई कर समाधान निकालेंगे।











Discussion about this post