मुजफ्फरनगर। जिले के भंडूरा गांव निवासी शहदा हसन ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी नजराना की हत्या दहेज के लिए कर दी गई। शहदा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले जदोड़ा निवासी शाहरुख से की थी। विवाह में उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर दहेज स्वरूप उपहार भी दिए थे।
इसके बावजूद विवाहिता को लगातार परेशान किया गया। ससुराल वाले 5 लाख रुपये नकद और बोलेरो कार की मांग कर रहे थे। शहदा का आरोप है कि 24 मई को उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला गया।
मृतका के पिता की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पति शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अन्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित पिता शहदा हसन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बाक़ी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। उनका कहना है कि जब तक सभी दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे।











Discussion about this post