मुज़फ्फरनगर। सहारनपुर मंडलायुक्त एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को खतौली विकास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने पांच अलग-अलग स्थानों पर करीब 64 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
इनमें ग्राम गंगधाड़ी, जानसठ रोड: नरेश कुमार पुत्र बनारसीदास द्वारा 6 बीघा ग्राम लाडपुर, जानसठ रोड: सुशील कुमार पुत्र बनवारीलाल द्वारा 6 बीघा ग्राम लाडपुर, जानसठ रोड: सुरेश व सुशील कुमार द्वारा 10 बीघा।
खतौली रूरल, बुढ़ाना रोड, नहारिया धर्मकांटा के पीछे: प्रवीन, सुशील, अनिल पुत्रगण कन्हैयालाल द्वारा 25 बीघा। खतौली रूरल, बिजलीघर के पीछे, बुढ़ाना रोड: विकेश कुमार, विनोद कुमार, राजवीर पुत्रगण विजय सिंह द्वारा 17 बीघा।
इन स्थलों पर प्राधिकरण की स्वीकृति और मानचित्र अनुमोदन के बिना अवैध प्लॉटिंग कार्य चल रहा था।
पूर्व में नोटिस जारी करने और चालानी कार्रवाई के बाद भी भू-स्वामियों ने निर्माण नहीं हटाया, जिसके चलते ध्वस्तीकरण आदेश लागू किए गए। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पूरी टीम और संबंधित थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।










Discussion about this post