मुज़फ़्फ़रनगर : जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियों ने 30 मार्च को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महापंचायत की तैयारियों का निरीक्षण किया। महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने अपनी कार्यकारिणी के साथ सिसौली में सभा स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी और समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश देगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत में शामिल होने वाले लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था दर्जनों गांवों द्वारा की जाएगी। सभा स्थल पर देशभक्ति से प्रेरित रागनी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा ताकि समाज को एकता और जागरूकता का संदेश दिया जा सके।
धर्मवीर बालियान ने स्पष्ट किया कि इस पंचायत में किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं होगी। सभी वक्ताओं से अनुरोध किया जाएगा कि केवल समाज के हित और आरक्षण के मुद्दे पर ही विचार व्यक्त करें।महापंचायत में हर राजनीतिक दल से जुड़े समाज के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इस दौरान ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह, कुलदीप प्रधान, बिट्टू सिखेड़ा, अनुज बालियान, मास्टर यशपाल सिंह, राहुल पवार, सतेंद्र राठी, रमेश तोमर, नरेंद्र, यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र, महावीर सिंह, कृष्णपाल फौजी, हरीश बालियान, विपिन बालियान, रामकुमार बालियान के अलावा सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।











Discussion about this post