मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के आनंदपुरी का एक परिवार अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़िता नीतू ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही रोहित और मोहित नाम के दो युवकों ने गांधी कॉलोनी पुलिस चौकी के पास उसे और उसके भाई को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
नीतू का कहना है कि वह ठेले पर काम खत्म करके घर लौट रहा था, तभी दो युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसे ही धमकाकर थाने से भगा दिया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक रोहित की मां सुमन, एसएसपी ऑफिस में खाना बनाने का काम करती हैं, जिसकी वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पीड़ित ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ मारपीट हुई हो। पहले भी दबंगों द्वारा हमला किया जा चुका है, जिसके चलते उन्होंने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए हैं।










Discussion about this post