खतौली। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर कर्मचारियों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक को 18 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री संजय मोतला ने बताया कि कर्मचारी निगम हित में कार्य करने में मानसिक तौर पर प्रताड़ित हैं। कर्मचारी इतने दबाव में कार्य कर रहे हैं कि उन्हें किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।
आरोप लगाया कि खतौली डिपो में तैनात डीजल लिपिक की डीजल औसत के संबंध में अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण मौत हो गई थी। संगठन की क्षेत्रीय बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उत्पीड़नात्मक कार्रवाई आदेशों को आठ जुलाई तक निरस्त नहीं किया जाता है, नौ जुलाई से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।










Discussion about this post