मुज़फ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के भोपा गांव में पिछले एक सप्ताह के भीतर सात लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। अचानक हुई मौतों से गांव में शोक की लहर फैल गई है और लोग इसे अपशकुन मानते हुए धार्मिक अनुष्ठान करने की तैयारी कर रहे हैं।
गांव के जिन लोगों की मौत हुई है उनमें किशनचंद (70 वर्ष), किसान मिंटू उर्फ परमवीर राठी (62 वर्ष), पीरु पान वाले (55 वर्ष), रोशनी देवी (70 वर्ष), संत कुमार प्रजापति (54 वर्ष), आकांक्षा पुत्री सुबोध शर्मा (25 वर्ष) और केला देवी (80 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से कुछ लोग बुखार व सामान्य बीमारियों से पीड़ित थे, जबकि कुछ की अचानक मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
लगातार हो रही मौतों ने पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतने कम समय में इतनी अधिक मौतें नहीं देखीं। गांव के लोग सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कराकर शांति की कामना करने की तैयारी में जुट गए हैं।










Discussion about this post