मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली थाना इलाके के पंचमुखी मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने एक पिता-पुत्र पर अपने घर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र के साथ एक कपल को भी हिरासत में ले लिया।
स्थानीय निवासी सुभाष ने बताया कि दोनों काफी समय से अपने घर में यह काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बाप-बेटे अक्सर जवान लड़के-लड़कियों को घर लाते थे और परेशानी पैदा करते थे। सुभाष ने यह भी दावा किया कि बाप-बेटे ने अपनी पत्नी और बेटी को पीटा और उन्हें घर से निकाल दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिजेन्दर और मुकुल नाम के बाप-बेटे पहले भी ऐसे ही मामलों में पकड़े जा चुके थे। इस बार भी पुलिस ने घर से दो लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि लड़के पहले ही मौके से भाग गए थे।
स्थानीय लोगों ने ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।










Discussion about this post