मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के लखान गांव में खेत में काम कर रहे किसान रामकुमार को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह 7 बजे खेत में काम पर गए रामकुमार 10 बजे तक वापस नहीं लौटे, तो परिजन उनकी खोज में खेत पहुंचे।
वहां उन्हें रामकुमार मृत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत CHC ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।










Discussion about this post