मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम काली नदी में नहाने गए दो बच्चों में से एक डूब गया। मृतक की पहचान 9 वर्षीय आमिर पुत्र इकराम के रूप में हुई है। घटना रतनपुरी क्षेत्र के हुसैनाबाद भनवाड़ा गांव की है।
आमिर अपने दोस्त आठ वर्षीय चांद पुत्र फुरकान के साथ काली नदी में नहाने गया था। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने चांद को बचा लिया, लेकिन आमिर नदी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी गई। बचाए गए चांद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आमिर की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने आमिर का शव नदी से बरामद कर लिया। मृतक एक स्थानीय मदरसे का छात्र था।










Discussion about this post