मुज़फ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में श्मशान घाट के पास नहर में सोमवार को बंद बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बोरा खोलकर शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इस बीच पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।










Discussion about this post