मुजफ्फरनगर। भोपा – सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ते हुए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव योगेन्द्र नगर निवासी व्यक्ति की पत्नी अपने दो बच्चों संग अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को दोनों बच्चों समेत बहका-फुसलाकर ले गया है।
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को वह कामकाज के सिलसिले में बाहर गया था। शाम को घर लौटने पर उसकी पत्नी के साथ चार साल और आठ साल के दोनों पुत्र भी घर से गायब मिले। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
ग्रामीणों से जानकारी करने पर खुलासा हुआ कि गांव का ही गैर जाति का युवक उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को साथ ले गया है। पीड़ित ने पत्नी का मोबाइल भी बंद बताया और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।










Discussion about this post