मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के मुझेड़ा टोल प्लाजा पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में युवक रात के समय तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करता नजर आया। घटना के वायरल होते ही मीरापुर पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम तालिब पुत्र सईद, निवासी मुश्तर्क मीरापुर बताया।
पूछताछ में युवक ने माना कि वह थोड़ी मशहूरी और सोशल मीडिया पर लाइक-शेयर के लिए यह स्टंट कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे खतरनाक स्टंट से बचें और अपनी जान खतरे में न डालें।











Discussion about this post