मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। मुजफ्फरनगर के हिंदू नेता बिट्टू सिखेडा द्वारा यह ऐलान किया गया है कि जो कोई भी औरंगजेब की कब्र को खोदेगा, उसे वह अपनी 5 बीघा जमीन इनाम में देंगे। खबर में नीचे देखें बयान का पूरा वीडियो
हाल ही में महाराष्ट्र के संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद (टभ्च्) और बजरंग दल जैसे संगठनों ने मांग की है कि औरंगजेब की कब्र को हटा दिया जाए, क्योंकि वे इसे “गुलामी का प्रतीक“ मानते हैं।
इसी बीच मुजफ्फरनगर में आज एक हिंदू संगठन के नेता बिट्टू सिखेडा ने सार्वजनिक रूप से औरंगजेब की कब्र खोदने वाले को 5 बीघा जमीन देने का ऐलान कर दिया है। नीचे क्लिक कर आप बिट्टू सिखेडा का यह पूरा बयान देख सकते हैं।
औरंगजेब की कब्र खोदने वाले को 5 बीघा जमीन देने का ऐलान
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। मुजफ्फरनगर के हिंदू नेता बिट्टू सिखेडा द्वारा यह ऐलान किया गया है कि जो कोई भी औरंगजेब की कब्र को खोदेगा, उसे वह अपनी 5 बीघा… pic.twitter.com/bXquqn828L
— Amrish Baliyan (@amrishbaliyan) March 18, 2025










Discussion about this post