मुजफ्फरनगर। शहर के हृदयस्थल शिव चौक पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने दुकान से चप्पल चुराने के बाद उसे अनोखे तरीके से छिपा दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर में नीचे देखें पूरा वीडियो
यह घटना शिवचौक के एक फुटवियर शोरूम की बताई जा रही है। महिला दुकान में ग्राहक बनकर आई और चप्पलों को देखने लगी। मौका पाते ही उसने एक जोड़ी चप्पल उठाकर अपने कपड़ों के अंदर छिपा ली। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, तो चोरी का खुलासा हुआ।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग हैरान हैं कि चोरी करने के इतने अजीब तरीके भी अपनाए जा सकते हैं। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है।
इतनी मेहनत पढ़ाई में करती तो कहीं जॉब लग जाती
मुजफ्फरनगर के शिवचौक इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने दुकान से चप्पल चुराने के बाद उसे अनोखे तरीके से छिपाने की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से… pic.twitter.com/PdR0WhzqOQ— Amrish Baliyan (@amrishbaliyan) March 19, 2025










Discussion about this post