मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में देर शाम नए पुलिस कप्तान संजय वर्मा ने कार्यभार संभाल लिया। पुलिस लाइन में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों पर फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में दो दिन पहले हुए फेरबदल में पूर्व एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रमोशन मिला है। उन्हें सहारनपुर परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। इटावा के एसपी रहे संजय वर्मा को मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर संवेदनशील जिला है। यहां के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी अधिकारी से लेकर सिपाही तक करेंगे।
शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च जारी रहेगा। एसएसपी ने कहा कि इससे महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा की भावना बनी रहेगी। उन्होंने इस संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।










Discussion about this post