जानसठ। तालड़ा गांव में बर्तन बनाने के लिए मिट्टी के गड्ढों को कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रजापति (कुम्हार) समुदाय के लोगों ने तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया।
बुधवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि गांव तालड़ा में प्रजापति (कुम्हार) समाज के मिट्टी उठाने के लिए गडढ़े मौजूद हैं। आरोप है कि जिन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया गया है, जिसका वाद न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के द्वारा गडढ़ों को कब्जा मुक्त करने के आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को कर दिए गए हैं।
इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कब्जा नहीं हटवाया गया। जिसको लेकर प्रजापति समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन एसडीएम जयेंद्र सिंह को भी सौंपा। इस दौरान रामनिवास, लाल सिंह, बाबूराम, दर्शन, राहुल, अर्जुन, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू, महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, किरणपाल, राजपाल, राजकरण, हरि मौजूद रहे।










Discussion about this post