Thursday, October 22, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान, योगी सरकार को लेकर कह डाली ये बड़ी बात , जाने

मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नन्द किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि गुरुवार को कलश यात्रा के दौरान हुई घटना उनकी हत्या करने की साजिश थी।

admin by admin
March 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान, योगी सरकार को लेकर कह डाली ये बड़ी बात , जाने
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। जनपद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पुलिस से जान का खतरा है, अपनी हत्या की आशंका है । उन्हें ऐसा लगता है कि यूपी के अफसरो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तंत्र मंत्र के जरिए अपने वश में कर रखा है। उन्होंने एलान किया कि जब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ करवाई नहीं हो जाती तब तक वह राम कलश यात्रा के दौरान पुलिस की बर्बरता के कारण फटी कमीज पहनेंगे और नंगे पैर रहेंगे।

मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नन्द किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि गुरुवार को कलश यात्रा के दौरान हुई घटना उनकी हत्या करने की साजिश थी। उन्होंने पुलिस के उस दावे को भी गलत बताया कि उन्होंने रामकलश यात्रा निकालने की अनुमति नहीं ली गई , उन्होंने कहा कि उन्होंने एसडीएम को भी अनुमति के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र को बकायदा उन्होंने मीडिया के सामने पेश भी किया।

लोनी में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान कलश यात्रा की अनुमति न लेने के मामले को लेकर पुलिस और विधायक के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने कलश यात्रा को रोका तो इस बात को लेकर झड़प हुई। आरोप है विधायक नंद किशोर गुर्जर के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

नंदकिशोर गुर्जर ने मीडिया के समक्ष कहा कि पहले ही इस साजिश का आभास हो चुका था। लखनऊ बैठे एक उच्च स्तर के अधिकारी ने इसकी योजना बनाई थी। इसकी वजह यह है कि वह भ्रष्टाचार और गरीबों पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर काला जादू कराया हुआ है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तांत्रिक क्रियाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपने वश में कर रखा है। उन्होंने कहा कि जब तक इस घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वह फटे कपड़े और नंगे पैर रहेंगे।

इसी वेशभूषा में वह मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और न्याय की मांग करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है और अब उनका केवल केंद्र सरकार और न्यायपालिका पर ही विश्वास रह गया है। भाजपा विधायक ने कहा कि इस समय अपराध लगातार बढ़ रहा है और पुलिस अपराधियों को पैसे लेकर छोड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसे मामले हैं जिन पर पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया जबकि उन्होंने फोन किया था लेकिन उनकी नहीं सुनी।

दरअसल गुरुवार से लोनी क्षेत्र में कथावाचक अतुल कुमार की कथा प्रारंभ हुई है जिसके लिए कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई थी । पुलिस का कहना है कि कलश यात्रा की कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी जिसके लिए विधायक और उनके पुत्र को फोन कर बता दिया गया था, इसके बावजूद भी कलश यात्रा निकाली गई और कलश यात्रा को निकालने से रोकने पर

विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस से हाथापाई की, विधायक नंदकिशोर गुर्जर का भी आरोप है कि पुलिस ने एसडीएम की स्वीकृति के बावजूद कलश यात्रा रोकने का विरोध किया और पुलिस ने ही उनसे हाथापाई की है, उनका कुर्ता फाड़ दिया, इसके बाद वह धरने पर बैठ गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में रोजाना 50000 गायों की हत्याएं की जा रही है और गायों के हत्यारों से अधिकारी रिश्वत लेते हैं, विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश के मुख्य सचिव तक रिश्वत की यह रकम जाती है।

विधायक ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष और न्यायालय की शरण में जाएंगे और न्याय मिलने तक नंगे पैर ही रहेंगे । उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कमिश्नर सिस्टम शुरू होने के बाद भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ा दिया है।

गाजियाबाद में भाजपा विधायक और पुलिस के बीच चल रहे इस विरोध पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायकों को समायोजित करने के लिए एक धमकी मंत्रालय भी बना देना चाहिए,इस मंत्रालय में मंत्री बनने के लिए उनके पास अपनी पार्टी के एक से एक योग्य उम्मीदवार पहले से ही है, वैसे चाहे तो वह मंत्रालय खुद भी रख सकते हैं, क्योंकि इस विशिष्ठ क्षेत्र में उनसे अधिक योग्यता व अनुभव और किसी के पास है भी नहीं।

ShareTweetSend
Previous Post

संभल हिंसा: सीओ अनुज चौधरी का बयान दर्ज, जामा मस्जिद कमेटी ने जांच आयोग को भेजा हलफनामा, यहां तक ​​पहुंची जांच

Next Post

मुजफ्फरनगर: सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी की आम बैठक में नवगठित बोर्ड ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित

Next Post
मुजफ्फरनगर: सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी की आम बैठक में नवगठित बोर्ड ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित

मुजफ्फरनगर: सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी की आम बैठक में नवगठित बोर्ड ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर : जुलाई में एसएसपी कार्यालय पर होगी भाकियू  की महापंचायत, लाठीचार्ज के विरोध में लिया ये बड़ा ऐलान

मुजफ्फरनगर : जुलाई में एसएसपी कार्यालय पर होगी भाकियू की महापंचायत, लाठीचार्ज के विरोध में लिया ये बड़ा ऐलान

1 year ago
मुजफ्फरनगर रेंज में गुम और चोरी हुए 50 लाख के 235 मोबाइल बरामद, पीड़ितों को लौट रही पुलिस

मुजफ्फरनगर रेंज में गुम और चोरी हुए 50 लाख के 235 मोबाइल बरामद, पीड़ितों को लौट रही पुलिस

1 year ago
यूपी: अगवा कर महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदो ने फिर किया ऐसा काम

यूपी: अगवा कर महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदो ने फिर किया ऐसा काम

2 years ago
मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में बारिश से तबाही, कच्चे मकान ढहे, भाकियू ने जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में बारिश से तबाही, कच्चे मकान ढहे, भाकियू ने जताई नाराजगी

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In