Thursday, October 22, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, 84.85 दूर भाला फेंक मारी फाइनल में एंट्री…

दोनों ग्रुप से एथलीट्स को तीन-तीन प्रयास मिलेंगे। या तो एथलीट्स को 84.50 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार करना होगा या फिर जितने एथलीट्स क्वालिफिकेशन मार्क पार करते हैं,

admin by admin
September 17, 2025
in देश
नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, 84.85 दूर भाला फेंक मारी फाइनल में एंट्री…
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का दौर जारी है। क्वालिफिकेशन राउंड के शीर्ष 12 एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम एक्शन में हैं। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गुरुवार को होने वाले भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84.50 मीटर था, जिसे नीरज ने पहले ही प्रयास में हासिल कर लिया।

फाइनल के लिए कैसे करेंगे क्वालिफाई?
दोनों ग्रुप से एथलीट्स को तीन-तीन प्रयास मिलेंगे। या तो एथलीट्स को 84.50 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार करना होगा या फिर जितने एथलीट्स क्वालिफिकेशन मार्क पार करते हैं, उसके बाद उन्हें शीर्ष-12 में रहना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर दोनों ग्रुप्स को मिलाकर पांच एथलीट क्वालिफिकेशन मार्क पार कर लेते हैं। तो फिर बाकी बचे एथलीट्स का सर्वश्रेष्ठ देखा जाएगा और उसमें से शीर्ष सात थ्रो वाले को फाइनल में एंट्री मिलेगी।

नीरज ने इसके बाद कोई थ्रो नहीं किया
नीरज ने इसके बाद दूसरा और तीसरा प्रयास नहीं किया। क्वालिफिकेशन दौर में ग्रुप-ए में बाकी एथलीट्स के तीनों प्रयास के बाद नीरज तीसरे स्थान पर रहे। जूलियन वेबर ग्रुप-ए में पहले स्थान पर रहे। वेबर ने अपने पहले प्रयास में 87.21 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इसके बाद उनका दूसरा प्रयास 82.29 मीटर का रहा।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

पोलैंड के डेविड वेगनेर ने तीसरे प्रयास में 85.67 मीटर का थ्रो कर क्वालिफिकेशन मार्क पार किया और ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहे। भारत के सचिन यादव का पहला प्रयास 83.67 मीटर का और दूसरा प्रयास 80.16 मीटर का रहा। वह फिलहाल ग्रुप-ए में छठे स्थान पर हैं। उनके फाइनल की उम्मीदें ग्रुप-बी में प्रदर्शन करने वाले अन्य एथलीट्स पर टिकी हैं। ग्रुप-ए से तीन एथलीट्स ने क्वालिफिकेशन मार्क पार किया।

नदीम भी प्रतियोगिता का हिस्सा
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं और वह लंबे आराम के बाद कोई टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वह ग्रुप बी में पूर्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के साथ उतरेंगे। नीरज और अरशद की भिड़ंत गुरुवार को फाइनल में होने की उम्मीद है। यह दोनों का 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहला आमना-सामना होगा। पेरिस ओलंपिक के मुकाबले में अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता था, जबकि नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर पर रुके थे।

क्वालिफिकेशन में नीरज-नदीम अलग-अलग ग्रुप में
नीरज क्वालिफिकेशन के दौर में ग्रुप ए में हैं। उनके अलावा इसमें जूलियन वेबर, केशोर्न वॉलकॉट, जाकुब वादलेच और भारत के सचिन यादव भी शामिल हैं। कुल 19 खिलाड़ियों के इस ग्रुप में नीरज ने दबदबे के साथ पहला प्रयास ही फाइनल के लिए पक्का कर लिया। वहीं ,ग्रुप बी में अरशद नदीम के साथ एंडरसन
पीटर्स, यशवीर सिंह, रोहित यादव, दा सिल्वा, और श्रीलंका के उभरते खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिराजे शामिल हैं। इसका मुकाबला फिलहाल जारी है।

फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा
जो खिलाड़ी 84.50 मीटर का ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क पार करेंगे या फिर शीर्ष 12 में रहेंगे, वे गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे। पिछले संस्करण में नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था, जबकि अरशद 87.82 मीटर के साथ सिल्वर और वादलेच 86.67 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीत पाए थे।

अपने कोच और पीटर्स की बराबरी करेंगे
नीरज का लक्ष्य लगातार दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का है। वह ऐसा करने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनेंगे। अगर नीरज इस बार भी गोल्ड जीतते हैं, तो वह चेक लीजेंड और अपने कोच यान जेलेज्नी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) के बाद लगातार दो वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बन जाएंगे।

ShareTweetSend
Previous Post

ICC T20 Ranking: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इत‍िहास, पहली बार बने दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज

Next Post

BJP पर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप; बोले- भाजपा सभी भूमाफियाओं से मिली हुई पार्टी है।

Next Post
BJP पर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप; बोले- भाजपा सभी भूमाफियाओं से मिली हुई पार्टी है।

BJP पर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप; बोले- भाजपा सभी भूमाफियाओं से मिली हुई पार्टी है।

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

टिकैत परिवार को बम से उडाने की धमकी मिलते ही सिसौली पहुंचे रालोद विधायक मदन भैया, कह डाली ये बडी बात, देखें वीडियो

टिकैत परिवार को बम से उडाने की धमकी मिलते ही सिसौली पहुंचे रालोद विधायक मदन भैया, कह डाली ये बडी बात, देखें वीडियो

4 years ago
मेरठ में युवक को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर की धोखाधड़ी

मेरठ में युवक को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर की धोखाधड़ी

1 year ago
कल सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे ये अद्भुत संयोग, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ

कल सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे ये अद्भुत संयोग, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ

1 year ago
यूपी: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठित किया लोक मोर्चा, खुद को घोषित किया सीएम पद का उम्मीदवार

यूपी: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठित किया लोक मोर्चा, खुद को घोषित किया सीएम पद का उम्मीदवार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In