मुज़फ्फरनगर। हरिद्वार जा रहे शिवभक्तों के जत्थे में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अज्ञात स्कूटी सवार ने नेहा किन्नर की कार पर ईंट से हमला कर दिया। यह घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुरी पेट्रोल पंप के पास हुई। हमले में कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया, हालांकि कार में बैठे किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
गाजियाबाद के नूरनगर सिहानी गांव निवासी नेहा किन्नर शिवभक्तों के जत्थे के साथ पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार जा रही थीं। शिव चौक के पास एक स्कूटी सवार युवक से कहासुनी होने के बाद वह युवक उनका पीछा करने लगा। जैसे ही कार आनंदपुरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उसने अचानक ईंट फेंककर कार का पिछला शीशा तोड़ दिया।
घटना से घबराई नेहा किन्नर ने तुरंत थाना नगर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
“हम हरिद्वार जा रहे थे गंगाजल लेने। रास्ते में शिव चौक पर स्कूटी सवार युवक से हल्की सी कहा-सुनी हुई। फिर उसने पीछा किया और अचानक हमारी कार पर ईंट फेंककर शीशा तोड़ दिया। गाड़ी में और लोग भी बैठे थे, सब डर गए। हम चाहते हैं कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो।”
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मामले में कठोर कदम उठाएगा। विजय शुक्ला ने कहा कि “मुज़फ्फरनगर शिवभक्तों की सेवा और भक्ति के लिए जाना जाता है। यह बेहद शर्मनाक है कि एक श्रद्धालु काफिले पर हमला हुआ। मैंने पुलिस प्रशासन से बात की है, दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।” पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और स्कूटी सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है।










Discussion about this post