काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब देश के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में युवाओं द्वारा सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर चुके हैं, जिनमें अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पर हमला भी हुआ है, जिसमें वे जख्मी हो गए हैं। देश में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा के बीच सरकार ने हालात को नियंत्रण में लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति पौडेल ने अपने इस्तीफे की घोषणा शांति बहाली और देश के हित में की है।
विश्लेषकों का मानना है कि नेपाल में राजनीतिक संकट गहराने से सामाजिक एवं आर्थिक स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है। देश के सामने बड़ी चुनौती है कि वह इस संकट से निकलने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए।











Discussion about this post