बुढ़ाना। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने लुहसाना निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जमीयत उलमा-ए-हिंद के तहसील अध्यक्ष शेरदीन की शिकायत पर की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सूरज पुत्र इंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। शेरदीन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए थाने में शिकायत दी थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरज को हिरासत में लिया और उसे शांतिभंग की आशंका के तहत उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी ने यह वीडियो खुद बनाया था या किसी अन्य माध्यम से साझा किया था।










Discussion about this post