चरथावल। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में भारत विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट का मामला सामने आया है। पावटी खुर्द निवासी कुर्बान त्यागी ने फेसबुक पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली।
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक अमित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को देहचंद पावटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे रब्बन त्यागी पुत्र कुर्बान त्यागी को जेल भेज दिया गया।










Discussion about this post