नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने बीते कुछ दिनों में जिस तरह से उग्र रूप लिया वह बेहद चिंताजनक था. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए जघन्य आतंकी हमले में जब 26 निर्दोष भारतीय नागरिक मारे गए, तब पूरे देश का गुस्सा चरम पर था. जवाबी कार्रवाई की मांग हर तरफ उठ रही थी. ऐसे में भारत सरकार ने जबरदस्त सैन्य रणनीति के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और PoK के अंदर कई किलोमीटर भीतर तक घुसकर बड़े आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. यह कार्रवाई इतनी प्रभावशाली थी कि इसके बाद पाकिस्तान ने खुद पहल करते हुए भारत को कॉल किया और संघर्षविराम की गुहार लगाई.
शनिवार दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने भारतीय DGMO को फोन कर सभी मोर्चों पर गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को रोकने की पेशकश की. भारत ने इसे स्वीकार करते हुए शाम 5:00 बजे से सीज़फायर लागू कर दिया. विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि बातचीत का दायरा केवल संघर्षविराम तक सीमित है और किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी.











Discussion about this post