भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत ने मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर उन्हें तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के दावे के कुछ देर बाद ही भारत सरकार ने भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हमले के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।
इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं। अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। भारत ने सिर्फ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर हमले की पुष्टि कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर यह हमला किया गया है। भारत की ओर से पाकिस्तान पर यह अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। यहां कम से कम 5 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है।











Discussion about this post