Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

पाकिस्तान ने कश्मीर से भुज तक 26 जगहों पर किया ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और घबराने का कोई वजह नही है।

admin by admin
May 10, 2025
in देश
पाकिस्तान ने कश्मीर से भुज तक 26 जगहों पर किया ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
0
SHARES
129
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने जैसलमेर में 9, अमृतसर में 15 ड्रोन साथ ही और श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरबेस को भी निशाना बनाया। लेकिन भारतीय सेना ने हर कोशिश को नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुए हमले में गुरुवार के मुकाबले ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमला और गोलीबारी शुरू कर दी है। जम्मू में तो सीएम उमर अब्दुल्ला ने पुष्टि की थी कि धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जम्मू-श्रीनगर, पठानकोट, फिरोजपुर में ब्लैकआउट है। लगातार सायरन बज रहे हैं। फिरोजपुर में भारतीय सेना ने कुछ पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए हैं। इसके साथ ही पोखरण में भी ड्रोन हमले की खबर है। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल के साथ बैठक की है। राजौरी में भी ब्लैकआउट की बीच फायरिंग की जबरदस्त आवाजें आ रही हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरबेस पर हमला करने की कोशिश नाकाम हो गई। पाकिस्तान ने श्रीनगर में करीब 15 ड्रोन से हमला किया। भारतीय सेना ने एयरपोर्ट के पास से ड्रोन को मार गिराया गया और हमले की कोशिश नाकाम कर दी। वहीं अवंतीपोरा में ड्रोन हमले को एयर डिफेंस गन ने मार गिराया, अनंतनाग में भी ड्रोन हमला नाकाम। अभी तक कश्मीर में कही भी कोई नुकसान की खबर नहीं है। ड्रोन वाली साजिश के बाद जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में भारी गोलीबारी शुरू हुई।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ताजा ड्रोन हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन के हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया। पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गए। हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा। पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और घबराने का कोई वजह नही है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के पास 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए। इनमें संदिग्ध हथियार वाले ड्रोन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन स्थानों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज और लक्खी नाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक सशस्त्र ड्रोन के निशाने पर फिरोजपुर में एक रिहायशी क्षेत्र आया, जिसमें स्थानीय परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया गया है, साथ ही इलाके को सुरक्षा बलों ने खाली करवा लिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जहां भी जरुरत है कार्रवाई की जा रही है। मंत्रालय ने सलाह दी है कि नागरिकों विशेषकर सीमाओं के पास रहने वालों को घरों के भीतर रहना चाहिए, अनवाश्यक आवागमन सीमित कर देना चाहिए और स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

पाकिस्तान का यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना के ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था। पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराए जाने से बारामूला जिले में आसमान तेज रोशनी से भर गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर में धमाके सुने गए और सायरन बजने लगे, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है।

श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करके स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के नगरोटा और उधमपुर और पंजाब में भी ड्रोन देखे गए। जम्मू और सांबा जिलों के सुचेतगढ़ और रामगढ़ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा के उस पार से भारी गोलाबारी जारी है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें, शायद भारी तोपों की आवाजें, सुनी जा सकती हैं। उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या पास की किसी ऐसी जगह पर चले जाएं, जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।

मिसाइलों का टारगेट सतवारी (जम्मू एयरपोर्ट), सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सहित प्रमुख स्थान थे। जम्मू शहर में दो जोरदार धमाकों के बाद अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके कारण शहर में अंधेरा छा गया। ये धमाके संभवतः घुसपैठ करने वाले ड्रोन को निष्प्रभावी किए जाने के कारण हुए थे। इसके तुरंत बाद, पूरे शहर में सायरन गूंजने लगे, जिससे निवासियों को आश्रय लेने के लिए सचेत किया गया। हवाई हमलों के जरिए रणनीतिक रूप से अहम जम्मू एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों पर हमला करने का प्रयास किया गया, जहां सेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बल के प्रतिष्ठान स्थित हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

राशिफल 10 मई 2025: इन राशियों पर पड़ने वाली है शनिदेव की कृपा, जानें अपना आज का राशिफल

Next Post

पाकिस्तान ने सुबह-सुबह अमृतसर में किया ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने किया नाकाम, खेत में गिरा विस्फोटक का मलबा

Next Post
पाकिस्तान ने सुबह-सुबह अमृतसर में किया ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने किया नाकाम, खेत में गिरा विस्फोटक का मलबा

पाकिस्तान ने सुबह-सुबह अमृतसर में किया ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने किया नाकाम, खेत में गिरा विस्फोटक का मलबा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

राशिफल 13 फरवरी 2025: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है दिन, जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल

राशिफल 13 फरवरी 2025: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है दिन, जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल

1 year ago
हिमाचल में बारिश ने फिर मचाया कहर, जनजीवन अस्त वियस्त, कुल्लू नदी में फंसे दो लोगों, कई सड़कें बंद

हिमाचल में बारिश ने फिर मचाया कहर, जनजीवन अस्त वियस्त, कुल्लू नदी में फंसे दो लोगों, कई सड़कें बंद

7 months ago
मुजफ्फरनगर: धरने पर बैठी शालिनी के पति प्रणव ने सामने आकर पत्नी को लेकर कही ये बड़ी बात, जाने

मुजफ्फरनगर: धरने पर बैठी शालिनी के पति प्रणव ने सामने आकर पत्नी को लेकर कही ये बड़ी बात, जाने

1 year ago
मेरठ में अवैध असलहों के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

मेरठ में अवैध असलहों के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In