मुज़फ्फरनगर। शहर के काशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाली एक मुस्लिम महिला के खिलाफ पूरे मोहल्ले के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और महिला पर गंभीर आरोप लगाए।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि उक्त महिला न केवल अवैध रूप से सरकारी आवास में किराए पर रह रही है, बल्कि आए दिन मोहल्ले में झगड़ा, गाली-गलौज और धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे कार्यों में भी संलिप्त है।
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी रेनू ने बताया कि उक्त महिला का नाम बुसरा है और वह कई महीनों से कॉलोनी में रह रही है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि महिला गाय को डंडे से मारती है, बच्चों को डराती है और गालियां देती है।
रेनू ने बताया कि उन्होंने मकान मालिक से भी इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनी के सभी लोग अब चाहते हैं कि उससे तत्काल मकान खाली कराया जाए।
स्थानीय निवासी अजय पंडित ने बुसरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब कॉलोनी में पाकिस्तान मुर्दाबाद के बैनर लगाए गए थे, तो वह महिला जानबूझकर उन पर नहीं चली और बाद में बैनर भी हटा लिए। अजय ने आरोप लगाया कि यह महिला भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाती है।
उन्होंने बताया कि वह 23/266 नंबर मकान में रह रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि महिला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे कॉलोनी से तत्काल निकाला जाए। कॉलोनीवासियों ने यह भी कहा कि बुसरा के बच्चे भी आए दिन अन्य बच्चों से मारपीट करते हैं, जिससे इलाके में लगातार तनाव का माहौल बना रहता है।
जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने लिखा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।










Discussion about this post