शामली। शामली जिले के पब्लिक स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ सालों से पब्लिक स्कूलों में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। फीस और एडमिशन फीस के नाम पर मनमानी रकम वसूली जा रही है।
पब्लिकेशन कंपनियों से 60 प्रतिशत तक कमीशन लेकर अभिभावकों को कई गुना महंगे दामों पर पाठ्यक्रम खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। बच्चे के एडमिशन पर एक निश्चित दुकान से ही पाठ्यक्रम खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। पब्लिक स्कूलों में एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू करने, एडमिशन फीस का प्रावधान बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, पिंटू, रामनाथ, अंकुश कुमार, रविंद्र कुमार, विपिन चौहान आदि शामिल रहे।











Discussion about this post