मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय पुत्र श्रवण कुमार निवासी 440 भगवतपुरा, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ, ओडियन सिनेमा के पास अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर संजय को 12 पव्वे “मिस इंडिया” ब्रांड की देशी शराब (मसाला) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
शराब तस्कर क्षेत्र में घूम-घूम कर शराब की तस्करी करता था और खासकर 15 अगस्त के मौके पर यह सक्रिय था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर अपराध को रोका।











Discussion about this post