पहलगाम हमले के बाद कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही उकसावे वाली गोलीबारी के बीच दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक हुई है। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी से मुलाकात से पहले रक्षा मंत्री पिछले दो दिनों में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात से अवगत कराया है।
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को सजा देने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इन हमलों में 26 लोग मारे गए थे। इस भीषण हमले के ‘सीमा पार संबंधों’ का हवाला देते हुए भारत ने कहा है कि हमलों में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
रविवार को तीनों सेनाओं के सैन्य प्रमुख सीडीएस अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। रविवार को तीनों सेनाओं के सैन्य प्रमुख सीडीएस अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की थी और पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में विभिन्न राज्यों के 26 पर्यटक मारे गए थे। इस संबंध में दिल्ली में रक्षा मंत्री के आवास पर सुरक्षा को लेकर बैठक हुई जो करीब 40 मिनट तक चली।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं और इस क्रम में अब तक 10 आतंकियों के घर जमींदोज कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी इस तरह की गोलीबारी का कड़ा जवाब दे रही है।











Discussion about this post