मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। आरोपी ने एक होटल में पहुंचकर एक युवक पर फायरिंग की थी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और खाली कारतूस बरामद किए।
शिवपुरम, मौहकमपुर निवासी सुमित वर्मा पुत्र अनिल वर्मा ने थाना टीपीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आरआर होटल, वेदव्यासपुरी सेक्टर-2, एनएच-58 पर मौजूद था। तभी एक 17 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली सुमित को नहीं लगी और वह बच गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना टीपीनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार हिरासत में लिया गया है।











Discussion about this post