मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के दुर्गनपुर खेड़ा गांव स्थित जेके एकेडमी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने छात्र की मौत के मामले में आत्महत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण छात्र ने यह कदम उठाया।
घटना के बाद गांववासियों और परिजनों ने स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी मौके से गायब हैं और घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।










Discussion about this post