मेरठ। “ऑपरेशन शस्त्र” के तहत किठौर थाना पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान वकील पुत्र रियासत, निवासी ग्राम कायस्थबड्डा, थाना किठौर, और अब्दुल माजिद पुत्र युनूस, निवासी ग्राम बोन्द्रा, थाना किठौर, मेरठ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना किठौर पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की फिराक में थे, जिन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।











Discussion about this post