वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँच गए हैं। यहाँ वे लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “काशी में मेरे परिवार के सदस्यों के लिए 2 अगस्त का दिन बहुत खास है। यहां मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर मुझे पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।”
अधिकारियों ने बताया कि शहर में वीवीआईपी आवाजाही को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाकर्मियों की बहुस्तरीय तैनाती की गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी लगभग 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएँ बुनियादी ढाँचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत आदि कई क्षेत्रों से संबंधित हैं।











Discussion about this post