लखनऊ : सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रिंसी प्रजापति नाम की एक युवती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रिंसी दावा कर रही हैं कि सपा चीफ अखिलेश यादव की मदद से उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है. मगर इस बीच तमाम सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने प्रिंसी एक करोड़ रुपए की मदद की, जिससे उनका अमेरिका में पढ़ाई करना संभव हो पाया. खबर अब आप आगे जानिए अखिलेश ने प्रिंसी को कितने रुपए की मदद की थी.
दरअसल, प्रिंसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द साझा किया. प्रिंसी बताती हैं कि दो साल पहले जब उनका अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में दाखिला हुआ था, तब उनकी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे इतनी महंगी पढ़ाई का खर्च उठा सकें. मदद के लिए प्रिंसी ने हर दरवाजा खटखटाया. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ और गोरखपुर स्थित जनता दरबार में भी आवेदन किया. कई संस्थानों और इंडस्ट्री के बड़े लोगों से भी गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कहीं से कोई सहायता नहीं मिली.
ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके लिए ‘देवदूत’ बनकर सामने आए. प्रिंसी ने वीडियो में बताया कि अखिलेश यादव ने उनकी फीस और अन्य खर्चों की व्यवस्था की, जिससे उनका अमेरिका जाकर पढ़ाई करना संभव हो पाया. प्रिंसी ने अब अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए बताया कि उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से अपना मास्टर्स प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.










Discussion about this post