मुजफ्फरनगर। नगर परिषद सभापति मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के आठ वार्डों में करीब 154 लाख रुपए की लागत से निर्मित नौ विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।इनमें सीसी रोड, डांस रोड और नालियों का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने सभासदों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
शहर के जिन वार्डों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमें खालापार, जसवंतपुरी, साकेत, शांतिनगर, कूकड़ा, जनकपुरी, प्रेमपुरी और लोहिया बाजार शामिल हैं। कार्यों को राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से कराया गया है।
प्रमुख उद्घाटन कार्य और लागत विवरण:
•वार्ड 5, कूकड़ा: 15 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण।
•वार्ड 6, साकेत: 18 लाख की दो सीसी सड़कों का उद्घाटन; पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को किया प्रोत्साहित।
•वार्ड 13, जसवंतपुरी: 12 लाख की लागत से सड़क का निर्माण।
•वार्ड 19, प्रेमपुरी: 16 लाख रुपये की सीसी सड़क और नाली का लोकार्पण।
•वार्ड 22, शांतिनगर: 16 लाख की लागत से सीसी सड़क का कार्य पूरा।
•वार्ड 39, जनकपुरी: 05 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का लोकार्पण।
•वार्ड 47, लोहिया बाजार: 08 लाख की लागत से जल निकासी हेतु नाली निर्माण।
•वार्ड 53, खालापार: 19 लाख रुपये की लागत से 421 मीटर लंबी डैन्स रोड का निर्माण।
कार्यक्रम में जनता ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर की हर गली और हर मोहल्ला साफ-सुथरा, मजबूत सड़कों और उचित जल निकासी से युक्त हो, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता उनकी पहली शर्त है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, हरीश गुप्ता, वैभव त्यागी, सुमित धीमान, विकल्प जैन, सभासद रविकांत, आदिल मलिक, अन्नू कुरैशी, रितु त्यागी, योगेश मित्तल, अनुज वाल्मीकि, विजय चिंटू, कपिल पाल, जेई कपिल कुमार, लिपिक गोपाल त्यागी, मनोज पाल, संजीव सिंघल आदि शामिल रहे।










Discussion about this post