नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी की आगामी जर्मनी यात्रा को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के विदेश जाने पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना लगभग आधा समय देश के बाहर बिताते हैं।
15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी रहेंगे राहुल-
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे। इस दौरान वह भारतीय समुदाय से मिलेंगे और जर्मन मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ सैम पित्रोदा भी होंगे।
भाजपा ने बताया ‘पर्यटन का नेता’-
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की आगामी विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए उन्हें ‘विपक्ष का नेता’ नहीं, बल्कि ‘पर्यटन का नेता’ बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि संसद 19 दिसंबर तक चल रही है, लेकिन राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी जा रहे हैं। पूनावाला ने बिहार चुनाव और जंगल सफारी का भी ज़िक्र किया।
प्रियंका का पलटवार-
भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “मोदी जी अपने काम का आधा समय विदेश में बिताते हैं… फिर विपक्ष के नेता के विदेश जाने पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?”











Discussion about this post