मुजफ्फरनगर। पंजाब से आई कंबाइन मशीन गेंहू काटने की मशीन को सैल्स टैक्स विभाग द्वारा रोके जाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया और बाइपास पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन किया। धरने व हंगामा होने की सूचना मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भोपा रोड बाईपास पर धरने पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ का जमावड़ा शुरू होने से सैल्स टेक्स अधिकारियों व पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और मामले को रफा-दफा करने में जुट गए। इस मामले को लेकर भाकियू ने चेतावनी दी है कि जब तक मशीन को नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
भोपा रोड पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मखियाली चौकी पर धरने पर बैठे हैं और सैल्स टेक्स अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि सेल टैक्स विभाग ने पंजाब के किसान की कम्बाईन मशीन पकड़ी हैं, जिसके विरोध में राकेश टिकैत धरने पर बैठे हुए हैं। पंजाब के किसान द्वारा मशीन के सारे कागजात दिखाने के बावजूद भी मशीन नहीं छोड़ी।
सेल्स टेक्स के अधिकारियों ने कंबाइन मशीन नई मंडी पुलिस को सुपुर्दगी में दी है। चौधरी राकेश टिकेत ने कहा कि जब तक शोषण बंद नहीं होगा, तब तक सड़क पर धरने पर बैठेंगे। सिखों, मुस्लिमों और किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। धरने पर सैकड़ों किसान व भाकियू कार्यकर्ताओं ने चौधरी राकेश टिकैत के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।










Discussion about this post